16 August 2018
अध्यक्ष, केन्द्रीय सांस्कृतिक समिति, इ0वि0वि0ः
गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 72 वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर माननीय कुलपति, इलाहाबाद विश्वविद्यालय इलाहाबाद, प्रो0 रतन लाल हांगलू ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात केन्द्रीय पुस्तकालय के सामने स्थित उद्यान में हिन्दी उर्दू के महानतम साहित्यकार मुन्शी प्रेमचंद्र की मूर्ति का अनावरण माननीय कुलपति महोदय के कर कमलों द्वारा किया गया इसके बाद ऐतिहासिक सीनेट हाल में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुधीर नारायण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम के प्रारम्भ में संगीत विभाग की छात्र/छात्राओं द्वारा कुलगीत एवं सूफी संगीत प्रस्तुत किया गया। केन्द्रीय सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष प्रो0 अली अहमद फातमी ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। तत्पश्चात माननीय कुलपति महोदय द्वारा मुख्य अतिथि को शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया 80 से अधिक मेधावी छात्र/छात्राओं को उत्कृष्ठता प्रमाणपत्र एवं मोमेण्टों प्रदान किया गया साथ ही 26 सेवानिवृत्त एवं सेवारत अध्यापको, कर्मचारियों, विशिष्ट नागरिकों एवं लेखकों को भी कुलपति द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डाॅ0 विक्रम हरिजन एवं डाॅ0 रूचि रानी गुप्ता की पुस्तकों का विमोचन मुख्यअतिथि एवं कुलपति द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जुड़े अपने अतीत को याद किया एवं विद्यार्थियों से देश की प्रगति में विशेष सहयोग प्रदान करने को कहा। कुलपति ने अपने सम्बोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों का स्मरण करते हुए उनसे प्रेरणा हासिल करने की बात कहीं । एवं विश्वविद्यालय के गौरवमय इतिहास को दोहरातें हुए इसके उज्जवल भविष्य की कामना की। कुलसचिव प्रो0 एच0एस0 उपाध्याय ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में लोगों का आभार प्रकट किया। खचा-खच भरे हुए सीनेट हाल को देखकर उन्होंने खुशी जाहिर की । समारोह का संचालन प्रो0 प्रदीप शर्मा एवं प्रो0 राजेश गर्ग ने किया। अन्त में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
15 August 2018

14 August 2018
संयोजक, केन्द्रीय सांस्कृतिक समिति, इ0वि0वि0ः
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कल स्वाधीनता दिवस के अवसर पर प्रातः 10 बजे कुलपति महोदय द्वारा दीक्षांत मैदान में झंडारोहण किया जाएगा। इसके उपरांत अंग्रेजी विभाग के सामने स्थित लाॅन में कथाकार प्रेमचन्द की मूर्ति का अनावरण होगा। प्रेमचन्द ने 1919 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बी0ए0 की उपाधि प्राप्त की थी। 10ः30 बजे से सीनेट हाॅल में उत्कृष्टता सम्मान समारोह का आयोजन होगग, जिसमें सत्र 2017 मेें विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठयक्रमों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करनेवाले 80 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसमें विश्वविद्यालय के 25 शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को भी उत्कृष्टता सम्मान प्रदान किया जाएगा। समाराह के मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पुरा छात्र व उच्च न्यायलय, इलाहाबाद के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री सुधीर नारायण होगें
February 12, 2016
सदस्य, केन्द्रीय सांस्कृतिक समिति, इ0 वि0 वि0.
केन्द्रीय सांस्कृतिक समिति, इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा फरवरी एवं मार्च में विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिनमें बसन्त पर आधारित "आया पर्व बसन्त" एवं मिर्जा गालिब स्मृति व्याख्यान, चित्र प्रदर्शनी आदि शामिल हैं।
| कार्यक्रम | दिनांक | स्थान | समय | सहयोग |
|---|---|---|---|---|
| आया पर्व बसन्त | 15 फरवरी, 2016 | स्वरांगन, संगीत विभाग | अपरान्ह 2:30 बजे | संगीत एवं प्रदर्शन कला विभाग |
| मिर्जा गालिब स्मृति व्याख्यान | 18 फरवरी, 2016 | उर्दू विभाग सभागार | अपरान्ह 1:00 बजे | उर्दू विभाग |
| क्ला प्रदर्शनी एवं कार्यशाला | 3 से5 मार्च, 2016 | छृश्य कला विभाग | अपरान्ह 2:30 बजे | दृश्य कला विभाग |
| नाट्य प्रदर्शन | 5 मार्च | सीनेट हाल | सयं 4:30 बजे से | प्रो0अनिता गोपेश जन्तुविज्ञान |
